बड़ी खबर

देश-विदेश

02-Aug-2025 1:56:03 pm

निजामुद्दीन इलाके में फायरिंग, दुकानदारों में तनाव

 निजामुद्दीन इलाके में फायरिंग, दुकानदारों में तनाव
दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज के सामने उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार की रात अचानक गोलियों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह वारदात करीब 11:00 बजे हुई, जहां एक दुकानदार के पैरों में गोली लगी, जिसे तुरंत ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान फुरकान के रूप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक पांच राउंड फायरिंग हुई थी।
दरअसल, फुकरान ने अपनी दुकान एहसान नाम के व्यक्ति को किराए पर दी थी। लगभग 15 दिन पहले फुकरान ने अपनी दुकान वापस ले ली थी और एहसान से दुकान खाली करवा दी थी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात जब फुरकान निजामुद्दीन मरकज के सामने मौजूद था, उसी बीच एहसान अपने दर्जनभर साथियों के साथ वहां पहुंचा और बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते वह कहासुनी खुनी खेल में तब्दील हो गई। एहसान ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
पुलिस का कहना हैं कि एहसान ने अपने साथियो के साथ करीब पांच राउंड फायरिंग की, जिसमे एक गोली फुरकान के पैर में जा लगी। जिसे इलाके में हड़कप मच गया और लोगो ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना हैं कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं व पुलिस ने कई संभावित ठिकानों परभी दबिश दे रही हैं। हालांकि, यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले के हर पहलु का बारीकी से जांच कर रही हैं। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।

Leave Comments

satta matka
Top