बड़ी खबर

देश-विदेश

12-Jul-2024 5:57:06 pm

Instagram पर लड़की से बात करने पर दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या…

Instagram पर लड़की से बात करने पर दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या…

गुरुग्राम :- गुरुग्राम में प्रेम प्रसंग में दोस्त ने किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी से बचने के लिए उसने भागने का भी प्रयास किया पर वह बच नहीं पाया। पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने से नाराज नाबालिग ने पहले दोस्त को बीयर पीने के लिए बुलाया। इसके बाद चाकू से कई वारकर कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम सेक्टर-40 में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

 
मामले में पुलिस ने हत्यारोपी नाबालिग दोस्त को कुछ ही घंटे के बाद रेवाड़ी से काबू कर लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। नाबालिग के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर गुरुग्राम के झाड़सा गांव में परिवार सहित रहता था। उसके पिता राजकुमार गुरुग्राम में श्रमिक हैं। किशोर एक टेंट हाउस में वेटर का काम करता था।
 
 
बुधवार की रात उसका शव सेक्टर 40 स्थित एक मकान नंबर 980 के बाहर मिला। उसके गले और पेट पर चाकुओं के निशान थे। गली में मौजूद गार्ड ने बताया कि युवक काफी दूर से दौड़ता हुआ आ रहा था और मकान के बाहर गिरकर मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं पुलिस के आला अधिकारी, पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल व फिंगरप्रिंट की टीमों ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।
 
वारदात सेक्टर-40 में हुई। इसके पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों बात कर रहे हैं। एक दम से युवक ने पहले गर्दन और फिर पेट में चाकू से वार किया। उसके बाद किशोर जान बचाने के लिए भागा भी, लेकिन बच नहीं पाया। आरोपी नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह और किशोर दोनों ही झाड़सा में रहते और इंस्टाग्राम पर दोस्त थे। मृतक किशोर की पिछले करीब एक-डेढ़ साल से एक लड़की के साथ दोस्ती थी। लड़की पिछले कुछ दिनों से आरोपी से भी बात करने लगी।

Leave Comments

satta matka
Top