बड़ी खबर

देश-विदेश

13-Jun-2025 6:18:18 pm

एनटीटी भर्ती के इंटरव्यू में खूब उमड़ी भीड़

एनटीटी भर्ती के इंटरव्यू में खूब उमड़ी भीड़

मंडी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) के पदों की भर्ती जारी है। इसी कड़ी गुरुवार को मंडी शहर में स्थित देव संस्कृति भवन कांगणीधार में कांगड़ा जिला के एनटीटी अभ्यार्थियों के वॉक इन इंटरव्यू (प्रवेश साक्षात्कार) का आयोजन किया गया। एपल्लबी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा वॉक इन इंटरव्यू के लिए पांच डेस्क स्थापित किए गए थे। इसमें कांगड़ा, फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और धर्मशाला ब्लॉक के करीब 640 महिला अभ्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार इसमें दो वर्ष के डिप्लोमा धारकों को ही भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य किया गया है। कंपनी द्वारा समस्त अभ्यार्थियों के दस्तावेज जमा किए। इसके उपरांत कंपनी द्वारा रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एनटीटी के 6297 पदों को प्री-प्राइमरी स्कूलों में आउट सोर्स आधार पर भर्ती की जा रही है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदेश सरकार द्वारा चयनित स्थानों पर वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को मंडी में आयोजित कांगड़ा जिला के कुछ ब्लॉक के महिला अभ्यार्थियों के वॉक इन इंटरव्यू किए गए। इसमें कांगड़ा, फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और धर्मशाला ब्लॉक के करीब 640 एनटीटी महिला अभ्यार्थियों ने भाग लिया। वॉक इन इंटरव्यू होने से पहले ही सैकड़ों अभ्यार्थी सुबह सात बजे मंडी पहुंच गए थे। जिसके चलते मंडी में महिला अभ्यर्थियों की भारी उमड़ी रही। महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर एनटीटी के दस्तावेज जमा करवाने पहुंची थी। प्रचंड गर्मी के बीच महिला अभ्यार्थी गुरुवार शाम तक पांचों डेस्क पर दस्तावेज जमा करने में जुटी रही। समस्त डेस्क पर अभ्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। अभ्यार्थियों ने मूलत: रिज्यूम, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र या पीडब्ल्यू प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के फोटो और यदि कोई अन्य प्रमाण पत्र हो उनको संलग्न कर एक फार्म भरकर फाइल बनाकर जमा करवाया गया। इसके अलावा मंडी जिला के करसोग में भी एनटीटी भर्ती को लेकर वॉक-इन-इंटरव्यू के दौरान महिला अभ्यार्थियों की खूब भीड़ रही।


Leave Comments

satta matka
Top