बड़ी खबर

देश-विदेश

16-Mar-2024 9:57:36 pm

ट्रेन के डिब्बों में लगी भीषण आग, इलाके में फैली सनसनी

ट्रेन के डिब्बों में लगी भीषण आग, इलाके में फैली सनसनी

अंबाला। हरियाणा के अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में अचानक भयंकर आग लग गई। डिब्बे से आग की लपटें उठती देख आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कई मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उधर, सूचना मिलने के बाद GRP और RPF के मुलाजिम मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक,अंबाला सिटी में डेड लाइन पर ट्रेन का डिब्बा खड़ा था। यहां, अचानक गैस का सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त डिब्बे के आसपास कोई रेलवे का स्टाफ नहीं था। हालांकि, रेलवे विभाग के अधिकारी भी आग लगने के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। 


Leave Comments

satta matka
Top