बड़ी खबर

देश-विदेश

30-Jul-2024 7:59:42 pm

वायनाड में भूस्खलन से बड़े पैमाने पर तबाही, नदी में तैरते शव, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर…

वायनाड में भूस्खलन से बड़े पैमाने पर तबाही, नदी में तैरते शव, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर…

केरल भूस्खलन :- नदी में तैरते शव, टूटी हुईं सड़के और ब्रिज और सैकड़ों घरों का बिखरा मलबा.. ये तबाही भरा नजारा केरल के वायनाड का है। यहां सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात वायनाड में आए तीन लैंडस्लाइड ने 4 गावों के 200 से अधिक घरों को अपना निवाला बना लिया। हादसे में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 300 से अधित लोग लापता हैं। मलबे में सैकड़ों लोगों दबे हुए हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन का जिम्मा सेना ने पूरी तरह संभाल लिया है। कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड के लिए रवाना किया गया है। इसमें मेडिकल टीम भी शामिल है। इसके अलावा एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरा गांव मलबे में तब्दील हो गया है। वहीं सेना रेस्क्यू अभियान चला रही है।


Leave Comments

Top