बड़ी खबर

देश-विदेश

02-Sep-2024 4:28:39 pm

सिग्नल पर उतरे विधायक, ट्रैफिक जाम से निपटने का नया तरीका दिखाया

सिग्नल पर उतरे विधायक, ट्रैफिक जाम से निपटने का नया तरीका दिखाया

 इंदौर। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ट्रैफ़िक मित्र अभियान” के चौथे सप्ताह का आयोजन पीपलियाना चौराहे पर किया गया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक क्षेत्र क्र. 5, महेंद्र हार्डिया ने ट्रैफ़िक मित्र के रूप में भाग लिया और अपने हाथों से यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया।

 
महेंद्र हार्डिया ने इस अवसर पर कहा, “सड़क सुरक्षा हमारे शहर की प्राथमिकता है। इस अभियान का मकसद हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचाना है कि यातायात नियमों का पालन करके हम न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकते हैं।” अभियान के इस चरण में बिना हेलमेट चल रहे लोगों को भी जागरूक किया गया, जहां उन्हें यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया गया।

Leave Comments

satta matka
Top