बड़ी खबर

व्यापार

09-Oct-2023 3:29:54 pm

8 से 26 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

8 से 26 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर बैंक छुट्टियां 2023: सभी बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। 8 से 26 अक्टूबर के बीच बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियों के साथ दशहरा, नवरात्रि और अन्य त्योहार भी शामिल हैं। लगातार छुट्टियों के कारण ग्राहकों के बैंकों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन चेक बुक-पास बुक के काम प्रभावित हो सकते हैं। . भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, राज्य के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं। अक्टूबर माह में 5 रविवार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक की छुट्टी है यानी पूरे देश में ये 7 छुट्टियां तय हैं. बैंक की छुट्टियों का यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है।


Leave Comments

satta matka
Top