बड़ी खबर

देश-विदेश

24-May-2024 6:17:39 pm

जालंधर में पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

जालंधर में पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

पंजाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में रैली करने के बाद पंजाब पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने गुरदासपुर में रैली की। अब जालंधर में रैली करने पहुंचे हैं। वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले गुरदासपुर में PM ने कहा- कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। केंद्र के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते। इनके मालिक जले गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए दिल्ली जेल जाना पड़ा। इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अब पीएम जालंधर में उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रैली कर वोट की अपील करेंगे। PM मोदी के आने से पहले किसानों ने गुरदासपुर में रैली स्थल की तरफ कूच शुरू किया था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। ‌उधर, जालंधर में भी किसान विरोध करने के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद किसान धरना लगाकर बैठ गए, वहीं कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। 


Leave Comments

satta matka
Top