बड़ी खबर

देश-विदेश

10-Aug-2024 6:10:45 pm

वेटिंग टिकट का झंझट खत्म! वंदे भारत को लेकर आ गई बड़ी खुशखबरी

वेटिंग टिकट का झंझट खत्म! वंदे भारत को लेकर आ गई बड़ी खुशखबरी

देशभर के लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें सरपट दौड़ रही हैं। आने वाले समय में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें भी पटरियों पर दिखाई देने वाली हैं। यह लंबे रूट के लिए बनाई गई हैं, जिससे यात्री आसानी से सोते हुए सफर कर सकें। वहीं, चेयरकार वाली वंदे भारत ट्रेनों की बात करें तो अभी ज्यादातर में आठ डिब्बे दिए गए हैं। आने वाले दिनों में इन कोच में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे लाखों रेल यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, जो टिकट पहले कम कोच होने की वजह से कन्फर्म नहीं होते थे, उनके भी अब कन्फर्म होने की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाएगी। दरअसल, मुंबई से अहमदाबाद रूट की वंदे भारत ट्रेन में 20 डिब्बे के साथ ट्रायल रन किया गया है। इसकी टॉप स्पीड भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

 
अभी वंदे भारत ट्रेनों में आठ और 16 डिब्बे ही लगाए जा रहे हैं। 20 डिब्बों के लगने के बाद वंदे भारत ट्रेनों में ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे और वेटिंग लिस्ट की भी दिक्कत दूर हो सकेगी। ट्रायल रन भारतीय रेलवे के आरडीएसओ डिपार्टमेंट के सीनियर इंजीनियर्स की देखरेख में हुआ। जिस ट्रेन से ट्रायल रन हुआ, वह लखनऊ से अहमदाबाद पहुंची थी। यह ट्रेन छह अगस्त को गुजरात के शहर पहुंची और फिर सात और आठ अगस्त को इसमें जरूरी इक्यूपमेंट्स लगाए गए। इसके बाद इसे ट्रायल रन के लिए तैयार कर दिया गया।
 
ट्रायल रन के दौरान ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे थी। मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच पहली वंदे भारत सेवा एक अक्टूबर 2022 को शुरू की गई थी। मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत को 8 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया। वहीं, इस बीच, एक और वंदे भारत ट्रेन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की मांग को पूरा करने और यात्री सुविधा में सुधार करने के लिए, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने विशाखापत्तनम और सिकंदराबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए संशोधित परिचालन कार्यक्रम की घोषणा की है।

Leave Comments

satta matka
Top