बड़ी खबर

देश-विदेश

06-Aug-2024 3:26:11 pm

बांग्लादेश में जेलब्रेक के बाद भारत में आतंकी हमले का खतरा: सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

बांग्लादेश में जेलब्रेक के बाद भारत में आतंकी हमले का खतरा: सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से हाई अलर्ट पर हैं. बांग्लादेश से सटी भारतीय सीमाओं पर पूरी सतर्कता से निगरानी की जा रही है. BSF ने अपने निगरानी क्षेत्र वाली सीमाओं पर अलर्ट जारी किया है.

 
डीजी ने लिया हालात का जायजा : एक अधिकारी ने कहा कि BSF ने 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं. BSF के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी और अन्य अधिकारी भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा करने पश्चिम बंगाल पहुंचे . डीजी ने उत्तर 24 परगना जिले की सीमा का दौरा भी किया.
 
यहां हो चुकी है घुसपैठ की कोशिश
 
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से लगती भारत-बांग्लादेश सीमा पर जहां अमुदिया सीमा चौकी के पास 10-15 बांग्लादेशी घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की थी. ऐसे सभी संवेदनशील एंट्री प्वाइंट को चिह्नित कर वहां खास चौकसी को कहा गया है. खुफिया जानकारी मिली है कि बांग्लादेश में जारी अशांति के दौरान कई प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के सदस्य जेलों से भाग गए हैं.
 
इस्लामी आतंकियों से खतरा
 
बांग्लादेश में जारी अशांति के दौरान कई प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के सदस्य जेलों से भाग गए हैं. इनके भारत में प्रवेश करने की आशंका से एजेंसियां चौकन्ना हैं. ये आतंकी संगठन भारत बांग्लादेश के बीच सीमावर्ती राज्यों में सक्रिय हैं. कई मौकों पर भारत में सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल और असम से इन संगठनों के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. मौजूदा उथल-पुथल का फायदा उठाकर इन आतंकवादी संगठनों के सदस्य भारत में घुसपैठ कर सकते हैं.
 
सीमावर्ती इन राज्यों में सावधानी
 
भारत और बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसमें असम में 262, त्रिपुरा में 856, मिजोरम में 318, मेघालय में 443 और पश्चिम बंगाल में 2,217 किलोमीटर की सीमा शामिल है. इन सभी स्थानों पर राज्य सरकारों को भी अलर्ट भेजा गया है.

Leave Comments

satta matka
Top