बड़ी खबर

देश-विदेश

29-Jun-2024 6:51:16 pm

चलती कार पर सरिया से लदा ट्रक पलटा मृतकों में 1 महिला और 2 पुरुष शामिल

चलती कार पर सरिया से लदा ट्रक पलटा मृतकों में 1 महिला और 2 पुरुष शामिल

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज चलती कार पर सरिया से लदा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 1 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। 

दरअसल महोबा बादा के निवासी अपनी आल्टो कार से कहीं जा रहे थे। मैहर उचेहरा बाईपास पथरहटा के पास उनके बगल से गुजर रहा सरिए से लदा ट्रक पलट गया। जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं।
 
वहां मौजूद लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना उचेहरा पुलिस को दी। सभी पुलिसकर्मी रहत बचाव कार्य में जुटे हैं।

Leave Comments

satta matka
Top