बड़ी खबर

देश-विदेश

26-Apr-2024 3:59:45 pm

भाजपा का वोट शेयर 2014 से बढ़ा, छह फीसदी बढ़ी हिस्सेदारी

भाजपा का वोट शेयर 2014 से बढ़ा, छह फीसदी बढ़ी हिस्सेदारी

कुल्लू। भले ही 2021 का मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव कांग्रेस ने जीता है, लेकिन आम लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय सीट से 2014 में भाजपा का वोट शेयर मोदी मैजिक से एकदम छह प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा बढ़ गया। वहीं, 2019 में तो वोटिंग शेयर में और ज्यादा उछाल आ गया। लिहाजा, 2014 से मंडी लोकसभा सीट में कांग्रेस का वोट शेयर घटना आरंभ हो गया था। मंडी ससंदीय सीट पर 2014 और 2019 में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में बड़ा अंतर देखने को मिला। दोनों चुनाव हजारों वोटों ने नहीं, बल्कि लाख के आंकड़ों से कांग्रेस ने हारे थे। वर्ष 2014 में हुए आम लोकसभा चुनाव में देश में मोदी मैजिक चला था। इस दौरान मंडी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। यहां पर बीजेपी का वोट शेयर पर गौर करें, तो 50 था, जबकि कांग्रेस का 44.5 ही था। बसपा का 0.7 प्रतिशत और सीपीएम का 1.4 प्रतिशत वोट शेयर था। बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तीन आम लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह सांसद बने थे, जबकि 2014 और 2019 में पूर्व सांसद स्व. रामस्वरूप शर्मा सांसद बने थे। रामस्वरूप शर्मा ने रिकार्ड मतों से दोनों चुनावों में जीत दर्ज की थी और कांग्रेस वोट शेयर की टक्कर से कोसों दूर रखा था। 


Leave Comments

Top