बड़ी खबर

देश-विदेश

28-Mar-2025 8:26:10 pm

कुंभ स्नान के दौरान युवक लापता, परिजन सदमें में

कुंभ स्नान के दौरान युवक लापता, परिजन सदमें में

पटना। पटना के नौबतपुर से कुंभ स्नान के लिए आए 18 वर्षीय मुन्ना चौधरी एक माह से लापता हैं। मुन्ना अपनी मां और बहन के साथ 21 फरवरी को प्रयागराज आए थे। स्नान के दौरान भीड़ में वह अपने परिवार से बिछड़ गए। मुन्ना के बड़े भाई लड्डू चौधरी ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब 5 साल पहले ताड़ के पेड़ से गिरने से हुआ था। मुन्ना दिमागी रूप से कमजोर है। कुछ लोगों ने कहा था कि कुंभ स्नान से उनकी स्थिति में सुधार होगा। मुन्ना के गायब होने के बाद मां और बहन ने उन्हें काफी खोजा। बाद में प्रयागराज थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कई जगहों पर मुन्ना की फोटो भी लगाई गई है। विधवा मां पिछले एक माह से बेटे की तलाश में परेशान हैं। शुक्रवार सुबह वह एक बार फिर प्रयागराज पहुंची हैं।


Leave Comments

satta matka
Top