बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • कॉनफ्लूएंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग द्वारा मल्टीमिडिया एंड एनिमेशन टॉपिक पर 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन

    05-Apr-2024

    राजनांदगांव। कॉनफ्लूएंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग द्वारा मल्टीमिडिया एंड एनिमेशन  टॉपिक पर 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया था जिसे श्रीमान विनय मिश्रा द्वारा व्याख्यांतित किया गया। इस वैल्यू एडेड कोर्स में एनिमेशन को परिभाषित किया गया कि एनिमेशन के अर्न्तगत स्थिर चित्रों को विभिन्न कंप्यूटर तकनीकों की सहायता से इस तरह से प्रस्तुत किया जाता है कि वे गतिमान होने का भ्रम उत्पन्न करती हैं। मल्टीमीडिया टेक्स्ट, ग्राफिक आर्ट, ध्वनि, एनिमेशन और कंप्यूटर या किसी दूसरे इलेक्ट्रोनिक माध्यम से प्राप्त विडियो का किसी प्रकार का मिला-जुला रूप हो सकता है। इस कोर्स को कराने का उद्देश्य बताया गया कि सूचना प्रौद्योगिकी का विकास होने के कारण मल्टीमीडिया का उपयोग आज बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। आज मल्टीमीडिया के महत्व से कोई भी अनजान नहीं है। मल्टीमीडिया का व्यापक इस्तेमाल आजकल हर जगह देखा जा सकता है। इसलिए इस विषय में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इस व्याख्यान में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थीगण एवम प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Leave Comments

Top