रायपुर : आजाद चैक पुलिस ने रविवार को तड़के 4 बजे मोमिनपारा के एक मकान में दबिश देकर 2 दर्जन जुआरियों को धर दबोचा। जुआरियों के पास से नगद 10 लाख रुपए बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि जुआ मोमिनपारा की तंग गलियों में चल रहा था। शातिर जुआरियों ने इन गलियों में अपने प्वाइंटर भी लगा रखे थे, ताकि पुलिस की रेड पड़ने पर उन्हें खबर मिल जाए और पुलिस की आंखों में धूल झोंक सकें। लेकिन इन जुआरियों की यह तरकीब उस वक्त धरी रह गई, जब पुलिस उस घर तक पहुंच गई, जहां पर यह फड़ बैठा हुआ था। पुलिस की घेरा बंदी और दबिश से जुआरियों को भागने का मौका ही नही मिला। मोमिनपारा में जुएँ का बड़ा फड़ चलने की खबर पुलिस को थी। यह फड़ पूरी रात चलता था। आज सुबह पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ छापा मार कर जुआरियो को पकड़ लिया।
पकड़े गए जुआरी
01. अजील खान पिता जमालुद्दीन उम्र 60 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।
02. जीतू ऊर्फ जितेन्द्र कृपलानी पिता रमेश कृपलानी उम्र 28 साल निवासी आर डी ए कॉलोनी इंद्रप्रस्थ रायपुर डी डी नगर रायपुर।
03. धर्मेंद्र पंडित पिता सुरेंद्र पंडित उम्र 30 निवासी नेहरू भवन के सामने सुपेला जिला दुर्ग।
04. मनोज बंसल पिता कुशल प्रसाद बंसल उम्र 32 साल निवासी थोइलामी थाना तेंदुकोना जिला महासमुंद।
05. सुनील कुमार टंडन पिता हरिशंकर टंडन उम्र 30 साल निवासी पिरदा विधानसभा रायपुर।
06. प्रवीण सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 34 साल निवासी बागबहरा थाना बागबहरा जिला महासमुंद।
07. रवि मूनजर पिता राजेश उम्र 34 साल निवासी शिवानंद नगर गुढ़ियारी रायपुर।
08. गंजु अंगारे पिता स्व. सी एफ अंगारे उम्र 58 साल निवासी आर डी ए कॉलोनी टिकरापारा रायपुर।
09. दिनेश महानंद पिता गदूर महानंद उम्र 28 साल निवासी डब्ल्यू आर एस कॉलोनी खमतराई रायपुर।
10. मुकेश नारवानी पिता अमृत लाल उम्र 38 साल निवासी जनता कॉलोनी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
11. विमल जैन पिता केशव जैन उम्र 42 साल निवासी आज़ाद चौक रायपुर।
12. मोइन खान पिता सलाम खान उम्र 50 साल निवासी झंडा चौक टिकरापारा रायपुर।
13. संजय कुमार पिता लक्ष्मी चंद उम्र 46 साल निवासी महावीर गायत्री विहार न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
14. पंकज मूनजर पिता राजेश उम्र 33 साल निवासी शिवानंद नगर गुढ़ियारी रायपुर।
15. भूवन महानंद पिता गदूर महानंद उम्र 25 साल निवासी डब्ल्यू आर एस कॉलोनी खमतराई रायपुर।
16. अमित दुआ पिता स्व. हरभजन सिंह उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 बागबहरा जिला महासमुंद।
17. सतीश कुमार पिता स्व. रामकुमार उम्र 48 साल निवासी बैरन बाजार कोतवाली रायपुर।
18. राजीव तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 30 साल निवासी सदर बाजार कोतवाली रायपुर।
19. गजानंद पटेल पिता उंगु राम पटेल उम्र 40 साल निवासी जनता कॉलोनी गुढ़ियारी रायपुर।
20. हैदर अली पिता जैहिद अली उम्र 25 साल निवासी अग्रसेन चौक आज़ाद चौक रायपुर।
21. विवेक अग्रवाल पिता अशोल अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी बागबाहरा जिला महासमुंद।
22. अन्नू हसन पिता जहुर मोहम्मद उम्र 57 साल निवासी हांडी पारा आज़ाद चौक रायपुर।
23. निर्मल जैन पिता जैव राज जैन उम्र 40 साल निवासी महामाया मंदिर के सामने पुरानी बस्ती रायपुर।
24. प्रमोद यादव पिता दुखन लाल यादव उम्र 33 साल निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर।
Adv