बड़ी खबर

Raipur

  • इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर भक्तों को 1100 किलो मालपुआ का प्रसाद

    16-Aug-2025

    रायपुर: राजधानी रायपुर के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर धूम है. टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है. जैतूसाव मठ में भोग के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है. इसके अलावा समता कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर को फूलों से सजा दिया गया है. टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तीन दिवसीय महोत्सव जारी है. भगवान् के श्रृंगार के लिए विशेष तौर पर वृंदावन और मुंबई से वस्त्र और आभूषण मंगवाए गए हैं. लीला द स्पिरिचुअल रॉक बैंड दिल्ली और वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम आज शाम 6 बजे प्रस्तुति देगी.सुबह 11 बजे से हरिनाम कीर्तन चलेगा. वहीं सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक लोग दर्शन कर पाएंगे.  समता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. बाल गोपाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे रहे हैं. बाल गोपाल, श्री कृष्ण और राधा रानी का दुग्ध अभिषेक के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की शुरूआत की गई. आज शाम 7.30 बजे कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 56 भोग चढ़ाकर महाआरती की जाएगी.

Leave Comments

Top