बड़ी खबर

Raipur

  • रायपुर में चाकू लेकर घूमते 2 आरोपी गिरफ्तार

    06-Jul-2023
    रायपुर। आजाद चौक थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत स्थित ईदगाहभाठा इमामबाड़ा पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी शेख फजल पिता शेख सनवर उर्फ शेख अनवर उम्र 30 साल निवासी इमामबाडा ईदगाहभाठा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 209/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
    इसी प्रकार थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत हांडीपारा पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी राहुल चौधरी पिता ओमप्रकाश चौधरी उम्र 28 साल निवासी हांडीपारा राशन दुकान के पास रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 210/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave Comments

Top