बड़ी खबर

Durg

  • करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 6 बुकी गिरफ्तार

    20-Jul-2023

    दुर्ग। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एएसपी के मार्गदर्शन में दुर्ग की पुलिस जिले में संचालित ऑनलाइन सट्टे के अवैध कारोबार की कमर तोडऩे में जुटी हुई है। पुलिस ने फिर से इस अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की हैं। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमे एक नाबालिक भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी कार्रवाई कोलकाता में की गई हैं। यहाँ से सभी आरोपी की धरपकड़ की गई हैं। गिरफ्त में आए सट्टेबाजों से लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक और ्रञ्जरू जब्त किया गया हैं। पूछताछ में उनसे महादेव बुक से जुड़े और कई नम्बर का खुलासा हुआ हैं। बहरहाल आरोपियों से सतत पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाई जा रही हैं।

    दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ फिर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कोलकाता रघुनाथपुर त्रवेणी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई कर ऑन लाईन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना बुक नंबर 420 को बस्ट किया है। पुलिस ने यहां से 5 आरोपियों सहित 1 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लैपटाप, 15 मोबाईल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा ने बताया कि दुर्ग पुलिस ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
    आरोपियों को पकडऩे के लिए उनके द्वारा साइबर सेल की मदद से एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पूर्व पुलिस आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट व थाने की टीम को रघुनाथपुर त्रिवेणी कोलकाता में भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा एप्प के संचालन की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस एसपी दुर्ग के निर्देश पर एंटी क्राईम एंड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा और थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम ने रघुनाथपुर त्रिवेणी में किराये के मकान में छापेमारी की। यहां उन्हें ऑन लाईन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना बुक नंबर 420 का संचालन करते हुए साहिल कुरैशी सहित 6 लोग मिले। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया और वहां से दुर्ग लेकर आई।
     
    ये आरोपी हुए गिरफ्तार
    शषि कुमार चौधरी 22 वर्ष निवासी प्रकाश आटा चक्की शीतला मंदिर कैंप 2 भिलाई।
    दुर्गेश सिंह लोधी उर्फ करण 22 वर्ष निवासी एलआईजी 2 जवाहर नगर भिलाई।
    धीरज तिवारी 21 वर्ष निवासी ग्राम गंगापुर बलिया उ.प्र.
    आनंद कुमार 22 वर्ष निवासी दुर्गापुर कटिहार बिहार।
    रोहित मौर्य 19 वर्ष निवासी संतोषीपारा मल्लू किराना स्टोर के पास कैंप 2 भिलाई।

Leave Comments

Top