बड़ी खबर

Raipur

  • 10 करोड़ की सट्टा पट्टी के साथ 7 हाइटेक सटोरिये धरे गए

    24-Sep-2020

     रायपुर : राजधानी में हाईटेक सटोरिए पुलिस के हत्थे चढ़े है जो कार में घूम घूमकर सट्टे का दांव ले रहें थे। दो अलग-अलग मामले में 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।इनके पास से 12 हजार नगदी, लैपटाप, मोबाइल और 10 करोड़ रुपए का सट्टी पट्टी जब्त किया गया है। यह पैसा कल हुए मुंबई और कोलकाता में मैच लगा था। शहर में आईपीएल क्रिकेट मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टा चलता है। तेलीबांधा थाने की टीम को सूचना मिली थी कि हाईटेक कार में सवार होकर 7 सटोरिएं घूम-घूमकर मुंबई और कोलकाता के बीच चल रहे मैच में सट्टा खिला रहे है । जांच के दौरान पुलिस ने व्हीआईपी चौक के पास इनको धरदबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लाॅकडाउन होने से उन्हें होटल में कमरा या अन्य कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलने पर वाहन में ही घूम -घूमकर लाइन लेकर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे थे । पुलिस ने सभी के खिलाफ तेलीबांधा थाने में जुआ एक्ट और धारा 151 जा.फौ. के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव सबरवाल, छोटे देवांगन, महेन्द्र देवांगन, मोहम्मद रईस, रितेश गोविंदानी, जितेश प्रेमचंदानी और जगजीत सिंह शामिल है। 

     

Leave Comments

Top