महासमुंद : तुमगांव पुलिस ने छापा मार कारवाई कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ किया है। देह व्यापार के धंधे में शामिल 8 महिलाओं और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। महासमुंद पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जिले के तुमगांव पुल के पास जिस्म का कारोबार चल रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी। मुखबिरों से सूचना मिली कि आज फिर कुछ युवतियां और महिलाएं एकत्र हुई हैं, जिस पर तुमगांव पुलिस ने दबिश देकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों में 2 तुमगांव, 4 रायपुर, 1 भाटापारा और 1 पश्चिम बंगाल से है।
Adv