बड़ी खबर

Narayanpur

  • कांग्रेस के बड़े नेता समेत 80 लोग शामिल हुए बीजेपी में

    23-Mar-2024

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा सीट पर सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने यहां प्रत्याशी घोषित कर जोरों-शोरों से प्रचार प्रचार कर रही है। सीएम साय सहित अन्य नेता लगातार चुनावी सभा कर रहे हैं। शनिवार को सीएम साय ने बकावंड़ के किंजोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन भी थामा। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस डूबती नाव है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार ने लोगों को परेशान किया। पहले छत्तीसगढ़ में भूपेश टैक्स लगता था, अब आलम यह है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। बीजेपी सरकार ने मोदी की गारंटी पर काम किया है, जल्द ही बाकी बची घोषणाओं को भी पूरा किया जाएगा। बकावंड़ के किंजोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं ने अमरनाथ मौर्य भी शामिल है। उन्हें स्थानीय राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है। इसके अलावा 5 जनपद सदस्य के साथ-साथ 80 लोग भाजपा में शामिल हुए। सभी ने सीएम साय के सामने सदस्यता ली। 

Leave Comments

Top