बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है पढ़ई तुंहर दुआर -शाहिद भाई

    10-Aug-2020

     राजनांदगांव :  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने छ ग सरकार की शिक्षा के लिए प्रारंभ की गई योजना पढ़ई तुंहर दुआर को एक क्रांति कदम निरूपित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जहां अर्थव्यवस्था व जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ऐसे समय में नौनिहाल और  बच्चों को शिक्षा अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के अध्ययन कार्य में बाधा उत्पन्न ना हो इस उद्देश्य को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पढ़ई तुंहर दुआर योजना लागू कर अध्ययन एवं अध्यापन के लिए एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके चलते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के समय भी अध्ययन अध्यापन का कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है।

     महामंत्री शाहिद भाई ने राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला जोरातराई संकुल केंद्र नवागांव के बच्चों के साथ ऑनलाइन क्लास में बतौर आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद कहा कि  शिक्षक ओगेश्वर साहू के द्वारा प्रतिदिन मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाकर कहानी, कविता एवं अन्य रोचक बातों से शिक्षा के प्रति रुचि बनाने का सफल प्रयास कर ब्लॉक के शिक्षकगणों को ट्रेनिग देकर कि किस प्रकार ऑनलाइन शिक्षा को रोचक बनाए के कार्य मे लगे हुए है जिसके कारण ब्लॉक सहित जिले  के जागरूक शिक्षक लगातार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पढ़ई तुंहर दुआर योजनाओं को फलीभूत कर रहे हैं इस योजना में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी भी जुड़कर बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साह वर्धन निरंतर कर रहे हैं विगत दिनों जोरा तराई स्कूल के पढ़ई तुंहर दुआर में मेरे सहित शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय प्रोफेसर डॉक्टर माजिद अली विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन के पंचभावे प्रधान पाठक युवराज साहू सहित संकुल के शिक्षक गण ऐप से जुड़कर शिक्षा के इस क्रांतिकारी कदम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से पालक गणों में भी एक विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है वही लॉकडाउन अवधि में छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई से दूर नहीं होकर वे निरंतर शिक्षा अध्ययन करने में लगे हुए हैं छत्तीसगढ़ सरकार की इस अनुपम पहल पर सतत ध्यान केंद्रित कर उत्साहवर्धन करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी जिले के प्रभारी मंत्री  मोहम्मद अकबर जी स्वयं एवं समस्त कांग्रेस जनों को इस योजना से जुड़ने एवं जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसका अच्छा प्रतिसाद आम जनता के बीच मिल रहा है।महामंत्री शाहिद भाई ने शिक्षक ओगेश्वर साहू को बधाई सहित साधुवाद देते हुए जिले के योग्य शिछित युवाओ से भी आव्हान किया है कि वे भी इस योजना से जुड़ कर शिक्षा का अलख जगाने में महती भूमिका निभाएं।

Leave Comments

Top