राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र और सचिव शिरिष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रवि शंकर शुक्ल वि वि को यू जी सी की नेक ग्रेडेशन समिति के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के स्टेप बाई स्टेप मूल्यांकन करते हुए A+ ग्रेड दिया है जोकि छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना और सबसे बड़ा वि वि है जिसने B++ से सीधे A + ग्रेड में आने वाला प्रदेश का पहला वि वि बना है l आज पेंशनर कल्याण समिति के सदस्यगण वि वि कुलपति डा सच्चिदानंद शुक्ला जी और कुलसचिव डा अम्बर ब्यास जी के साथ साथ विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की संचालक डा आरती परगनिहा मैडम जी अपने इस कार्य के अलावा विभागाध्यक्ष बायो साइंस विभाग का दायित्व भी निभा रही हैं इन सभी को को बधाई देने गये l
इस ग्रेडेशन श्रेय का वि वि के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, और
कर्मचारियों के साथ साथ समस्त शोधर्थियों के अथक और निरंतर प्रयास को जाता है इसके लिए प्रदेश के माननीय राज्यपाल और हमारे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय रमेन डेका जी के द्वारा समय समय पर विश्वविद्यालय के कुलपतियों को अपने अपने विश्व विद्यालय की गुणवत्ता बढ़ाने और नेक टीम से मूल्यांकन कराने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहे हैं उनके लगातार निर्देशों का प्रतिफल है जो हमें A + ग्रेड मिला इसके लिए राज्यपाल महोदय भी बधाई के पात्र है जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से वि वि की प्रतिष्ठा बढ़ी है l
इस ग्रेडेशन के बढ़ने के बाद से वि वि का ग्रांट अब बढ़ेगा जिससे वि वि अपने शोध आदि के कार्यो में इजाफा होगा नई नियुक्तियों के द्वार खुलेंगे बधाई देने के लिए निम्न सदस्यगण गये थे प्रदीप मिश्र शिरीश त्रिवेदी, राकेश शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, गणेश राम यादव सुनील सोनकर, अविरल धनगर , हेमंत यादव सुरेश सोनकर आदि थे/
Adv