बड़ी खबर

Sukma

  • बारिश और बाढ़ के बीच साथी जवान के शव को कंधे पर उठाकर घर तक पहुँचाया

    17-Aug-2020

     सुकमा : भेज्जी क्षेत्र में तैनात एक डीआरजी जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जवान की मौत के बाद बाढ़ के पानी के बीच मृत जवान के साथियों ने उसके शव को कांधे पर उठाकर बाढ़ का पानी पार करते हुए शव को सुरक्षित रूप से परिजनों तक पहुंचाया। यह दृष्य देख कर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू छलक आए।

    लगातार बारिश के चलते सुकमा जिले में नदी-नाले उफान पर है। ऐसे में इंजराम के पास स्थित नाला पर नदी का पानी आ गया जिसके कारण कल देर शाम से आवागमन ठप्प हो गया था। इस दौरान भेज्जी निवासी जवान सोहन ठाकुर का निधन इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हो गया था। जिसके बाद शव को लेकर परिजन जब घर जा रहे थे। तभी बाढ़ आ जाने के कारण शव फंस गया था। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ 219 के अधिकारी मोहन बिष्ट जवानों के साथ पहुंचे। और शव को कंधा देकर पुल पार कराया। जिसके बाद मृत के परिजनों ने की आंखों में साथी जवानों के लिए कृतज्ञता के आंसू छलक आए।
     सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया की जाआरजी में सहायक आरक्षक के रूप में पदस्थ जवान सोहन ठाकुर पिछले कई दिनों से बीमार था। सुकमा जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। शव को कैंप तक लाया गया। इसके बाद आगे का पूरा रास्ता बाढ़ की वजह से बंद था।
    कैंप के जवानों ने मृत जवान के शव के ताबुत को अपने कंधे पर उठाया और बाढ़ के पानी से होते हुए शव वाहन तक शव लेकर गए। यहां से अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मृत जवान के गांव तक शव को भेजा गया।

Leave Comments

Top