रायपुर : जाति मामलें में जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी बुरी तरह से घिर गए हैं। राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अब अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। छानबीन समिति की जाँच में ये बात सामने आई है कि अमित जोगी कंवर आदिवासी नहीं है। अमित जोगी ने कंवर आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र धोखे से बनवाया है। समिति ने तर्क दिया है कि जब पिता कंवर नहीं, तो फिर बेटा कैसे कंवर हो सकता है। समिति का साफ कहना है कि ऐसे मामलों में किसी तरह की राहत नहीं दी जा सकती।
Adv