बड़ी खबर

Raipur

  • विधान सभा के नये भवन का भूमिपूजन

    29-Aug-2020

     रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज यहां नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन के निर्माण के लिए बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया । इस भूमिपूजन कार्यक्रम में नई दिल्ली से  सांसद श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और मोतीलाल वोरा भी  जुड़े । भूमिपूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, संसदीय सचिव, विधायक गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave Comments

Top