रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए ग्राम सोनाजोरी में 22 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब ₹21 लाख से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है। विदित हो कि 2 मार्च को साइबर सेल और लैलूंगा पुलिस की टीम ने ग्राम चिटकानारा में गांजा रेड की कार्यवाही कर आरोपी गोजा यादव से 9 किलो गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई थी । आरोपी से मिले अहम जानकारी पर पुलिस क्षेत्र में गांजा बेचने वालों पर निगाह रखे हुए थी कि कल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी केशव यादव और उसका साथी नत्थू उर्फ लुदरो अवैध रूप से गांजा की बिक्री में संलिप्त हैं। बीते 1 मार्च को दोनों ने उड़ीसा के रेडाखोल बौध इलाके से गांजा खरीदकर लाने की योजना बनाये और क्रेटा कार से उड़ीसा जाकर गांजा लेकर आए थे ।
Adv