बड़ी खबर

Raipur

  • भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला... निजी हाथों में गया जनरल टिकट काउंटर, इन स्टेशनों में बदली व्यवस्था

    06-Jul-2023
    रायपुर. रेलवे सूत्रों के अनुसार धीरे-धीरे रेलवे के हाथ से टिकट काउंटर निकलते जाएंगे। अब रेलवे कर्मचारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन पदों पर नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों की कमी बताकर निजीकरण का रास्ता साफ हो रहा है। माना जा रहा है कि अभी भिलाई और तिल्दा स्टेशन के जनरल टिकट काउंटरों का निजीकरण हुआ है। तर्क ये दिया जा रहा है कि यहां टिकट बिक्री कम थी।
    सरस्वती स्टेशन में एजेंट, रायपुर में लंबी कतारें : रायपुर स्टेशन से होकर जितनी ट्रेनें आती और जाती हैं, उतनी ही ट्रेनें इन दोनों स्टेशनों से भी चलती हैं। निम्न और मध्यम वर्ग के अधिकांश यात्री सबसे अधिक लोकल से लेकर एक्सप्रेस, मेल ट्रेनों का जनरल टिकट लेकर ही सफर करते हैं।
    इन शर्तों पर ठेका देने का बना प्लान
    रेलवे टिकट काउंटरों को ठेके पर देने का पूरा खाका तैयार है। 1 रुपए से 20 हजार तक टिकट बिक्री पर 25 प्रतिशत, 2001 रुपए से 1 लाख रुपए तक ब्रिकी पर 15 प्रतिशत कमीशन देने की शर्तें तय की गई हैं। इसी आधार पर स्टेशन के जनरल टिकट काउंटरों को ठेके पर देने की शुरुआत हुई है। जबकि 1 लाख से अधिक टिकट बिक्री पर 4 प्रतिशत कमीशन निर्धारित है। ऐसी शर्तें रेलवे बोर्ड की हैं, उस पर रेल डिवीजनों को अमल करना है।
    रेलवे की शर्तों पर तिल्दा और भिलाई स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर निजी हाथों में दिए गए हैं। इन दोनों जगहों के टिकट बाबुओं का उपयोग दूसरी जगह हो रहा है। सरस्वतीनगर, डब्ल्यूआरएस जैसे हॉल्ट स्टेशनों में एजेंट रखे गए हैं।

Leave Comments

Top