रायपुर : मरवाही उपचुनाव के लिए भाजपा ने डॉ गंभीर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यहां 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीते शनिवार को संपन्न हुई थी। इस बैठक में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का चयन हुआ। जहां छत्तीसगढ़ मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए अजजा से डॉ. गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। अगले महीने होने वाले चुनाव को लेकर मरवाही में सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस, भाजपा व जोगी कांग्रेस इस सीट को फतह करने पूरी ताकत झोंकने में लगी है। बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही की यह सीट खाली हो गई थी।

Adv