निगम के अधिकारी अब इस दिशा में फोकस करना शुरू किए
भिलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वालों को पावर हाउस का सी-मार्ट नजर आए। निगम के अधिकारी अब इस दिशा में फोकस करना शुरू किए है। उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग और सी-मार्ट के मध्य बने नए बाउंड्री वॉल को ढहा दिए हैं। अब सी-मार्ट को सडक़ से गुजरने वाले लोग आसानी से देख सकते हैं। शहर के दूसरे मार्ट की तरह सी-मार्ट सडक़ से नजर आएगा, तो क्या वहां ग्राहकी बढ़ जाएगी। यह कुछ समय के बाद आंकलन करने पर साफ होगा। अगस्त 2022 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका लोकार्पण किए थे। निगम अधिकारी इस दौरान सी-मार्ट के सामने बनाई गई 5 नई गुमटियों को भी ढहा दिए हैं। अधिकारियों का तर्क है कि सी-मार्ट और राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य गुमटी आ रही थी। इसकी वजह से सी-मार्ट छुप रहा था। अब इन गुमटियों को भी तोड़ दिए हैं। इन गुमटियों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन बेचने के लिए तैयार किए थे। सी-मार्ट में ग्राहकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आने के कारण यह गुमटियां वैसे भी चल नहीं रही थी। अब इसे दूसरे जगह देखकर लगाने की योजना है। शहर में जिस तरह से दूसरे मार्ट में प्रवेश करने और निकलने के लिए अलग-अलग गेट होता है। वैसे ही यहां भी वाहनों के लिए प्रवेश करने व बाहर निकलने के लिए अलग-अलग रास्ता तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक गेट पहले से मौजूद है। एक और गेट बनाने की तैयारी है। गेट के भीतर लाते ही वाहनों को रखने की सुविधा होगी। सी-मार्ट में जितने की ग्राहकी की उम्मीद की जा रही थी, उसके मुताबिक ग्राहक पावर हाउस के सी-मार्ट में पहुंच नहीं रहे हैं। यहां के सी-मार्ट में कुछ उत्पादन ब्रांडेड कंपनी के भी रखकर बेचे जा रहे हैं। इससे ग्राहक यहां आए तो समूह ने जो उत्पाद तैयार किए हैं, उसके साथ-साथ ब्रांडेड आइटम भी उपलब्ध रहे। इसके बाद भी ग्राहकी जैसे चाह रहे थे, उतनी नहीं आ रही थी। इस वजह से अब इसमें कुछ बदलाव निगम के अधिकारी करवा रहे हैं। सी-मार्ट में बिकने वाले समूह के उत्पाद को सीधे ब्रांडेड कंपनी की सामग्री से चुनौती मिल रही है। इस वजह से उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो रही है। दूसरे मार्ट में जाने वाले ग्राहकों को अखबार में आने वाले विज्ञापन से सामग्री की दर के संबंध में जानकारी मिल जाती है। वहीं सी-मार्ट में जाने के बाद ही वहां क्या-क्या सामग्री है और उसकी दर कितनी है, उसको लेकर जानकारी मिलती है। नगर पालिक निगम, भिलाई ने सी-मार्ट पावर हाउस की बाउंड्री वॉल को ढहा दिए। सडक़ से अब सी-मार्ट नजर आ रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से सी-मार्ट साफ नजर आए। इस वजह से यह प्रयास किया जा रहा है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि इसके बाद सी-मार्ट में बिक्री और बढ़ जाएगी। वर्तमान में सी-मार्ट सडक़ से वैसा दिखाई नहीं दे रहा था, जैसे दूसरे मार्ट दिखाई देते हैं।
Adv