रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन की कार्यवाही में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा होगी. वहीं बस्तर के आश्रम और छात्रावासों में हुई मौतों का मामला भी सदन में गूंजेगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सदन के पटल पर तीन महत्वपूर्ण पत्र रखेंगे, जिसमें कैग की रिपोर्ट, जीएसटी की वार्षिक रिपोर्ट और परफॉर्मेंस बजट शामिल हैं. साथ ही 2 संशोधन विधेयक और 9 याचिकाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी. विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं. बता दें कि CM साय आज सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर लौट आए है, माना हवाई अड्डे में सीएम ने कहा, दिल्ली प्रवास के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्हें नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत एवं नक्सलवाद उन्मूलन के क्षेत्र में मिल रही बेहतर सफलता से अवगत कराया. सीएम 11 बजे विधानसभा जाएंगे.
Adv