बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • शहीदों की याद में कांग्रेस सेवा दल ने किया वृक्षारोपण

    21-Jul-2020
    मुख्यमंत्री की मंशानुरुप मनाया हरेली तिहार : कसार
    राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशानुसार आज शहर जिला कांग्रेस सेवादल एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव बबलु कसार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय हरेली तिहार के पावन अवसर पर भारत चीन सीमा पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ के वीर सपुत अमर शहीद गणेश कुंजाम की याद में स्थानीय मेडिकल वार्ड क्र. 21 की महिला पार्षद श्रीमती पिंकी साहू के प्रतिनिधि गोलू साहू के मुख्य आतिथ्य में वार्ड स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कर छत्तीसगढ़ के वीर सपुत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए गणेश कुंजाम को शहर जिला कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी कार्यकर्ताजनों सहित वार्डवासियों ने अपनी अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी एवं अमर शहीद को नमन किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भुपेश बघेल की भावी कार्य योजना गोधन न्याय योजना का वार्ड में निवासरत नागरिकों को पाम्प्लेट के माध्यम से उक्त योजना (गोबर खरीदी) को जन जन तक पहुंचाया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष राजबहादूर मिश्रा, कांग्रेस सेवादल संचार समंवयक विलियम बनसोड़े, पार्षद प्रतिनिधि गोलू साहू, वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन सिन्हा, सोनू सरदार, प्रफुल्ल ताड़े, शेख शानु खान, हर्ष खोब्रागढ़े सहित शहर जिला कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

Leave Comments

Top