रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के साथ राज्य सरकार ने रैली निकालकर राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से पैदल मार्च निकला, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता नारे बाजी करते राजभवन पहुंचे। चूंकि राज्यपाल से मिलने का समय दोपहर 2 बजे का था और कांग्रेस के लोग घंटा भर पहले ही ज्ञापन सौंपने पहुँच गए। लिहाजा पीसीसी चीफ मोहन मरकाम धरने पर बैठ गए। घंटे भर से ज्यादा अंतराल के कारण कर्यकार्ता इधर उधर घूमने लग गए। 2 बजे के बाद श्री मरकाम के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भले शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत सहित सांसद और महापौर के अलावा कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे।
Adv