बड़ी खबर

Raipur

  • पुलिस फोर्स के साथ निकली हिरासत में आत्महत्या करने वाले युवक की शव यात्रा

    29-Oct-2020

     रायपुर : पंडरी थाना में पुलिस हिरासत में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में मृतक अश्वनी उर्फ बादल मानिकपुरी की शव यात्रा भारी पुलिस बल के बीच निकाली गई। बादल के आत्महत्या करने की खबर के बाद बुधवार की रात थाने में परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। बता दें कि बादल को मृतक अमित गाईन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर थाने लाया गया था, जहां उसने बाथरूम में अपने बेल्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। कल देर रात आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव कर पंडरी-मोवा मार्ग को भी जाम करने की कोशिश की थी जिस पर पुलिस ने परिजनों को थाने के अंदर का सीसीटीवी कैमरा दिखाया व बादल के साथ गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से बातचीत भी करवाई। आरोपियों ने परिजनों को बताया कि वह खाना खाने के लिए बैठ रहे थे इसी दौरान बादल हाथ धोने के नाम पर बाथरूम गया, जहां उसने फांसी लगा ली। फिलहाल तनाव होने की आशंका में पंडरी थाना पुलिस टीम सहित भारी संख्या में बल शवयात्रा के साथ है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

Leave Comments

Top