बड़ी खबर

Koriya

  • 27 मार्च, 11 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित

    06-Jan-2024

    कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार भाई-दूज 27 मार्च 2024, दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 01 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

    प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर
    कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम मदनपुर के फत्ते सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री भीम सिंह एवं ग्राम बडेसाल्ही के रतुराम की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री सोमार साय के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।

Leave Comments

Top