बड़ी खबर

Raipur

  • बढ़ते अपराधों पर डीजीपी चिंतित, पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब रखी जायेगी नजर

    03-Sep-2020

     रायपुर : राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी काफी चिंतित हैं। उन्होंने इस पर रोक लगाने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर रखने का फैसला लिया है । उनके मुताबिक अब जिले के साथ ही सीधे पुलिस मुख्यालय से भी सभी थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जायेगी। अब सभी थाना प्रभारियों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। जहां वे अपने थाना की कार्यप्रणाली, घटित अपराधों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे। इस ग्रुप में स्वयं डीजीपी मॉनिटर करेंगे। श्री अवस्थी ने यह बातें पुलिस मुख्यालय में वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये थाना प्रभारियों के लिये आयोजित कार्यशाला में कही है। उन्होंने कहा कि जो थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश नहीं लगाएंगे उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। थाने में वही आता है जो पीड़ित होता है। पुलिस का बेसिक काम पीड़ित को न्याय दिलाना और दोषियों पर कार्रवाई करना है। महिला और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस थानों की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। एक माह बाद थाना प्रभारियों के कामकाज की फिर से समीक्षा की जाएगी। जिसके अपराधों पर नियंत्रण ना कर पाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और अच्छा काम करने पर थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave Comments

Top