बड़ी खबर

Raipur

  • धारदार चाकू के साथ आरोपी महेंद्र टांडी उर्फ MD गिरफ्तार...

    09-Mar-2026

    आरोपी पूर्व में लूट के प्रकरण में जा चुका है जेल।

     
    रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
     
    दिनांक 09.03.2026 को थाना खमतराई पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि पुराना डीआरएम ऑफिस WRS कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगो को भयभीत कर रहा है। सूचना पर मुखबीर के बताये हुए स्थान के पास पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति हाथ में एक धारदार चाकू लेकर लहराते हुए मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर उसने अपना नाम महेंद्र टांडी उर्फ MD पिता ललित टांडी उम्र 19 वर्ष साकिन जागृति नगर आरबीएच कॉलोनी थाना खमतराई जिला रायपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू मिला।उक्त चाकू समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी सदर का यह कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक159/26 पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।
     
    गिरफ्तार आरोपी - महेंद्र टांडी उर्फ MD पिता ललित टांडी उम्र 19 वर्ष साकिन जागृति नगर आरबीएच कॉलोनी थाना खमतराई जिला रायपुर।

Leave Comments

Top