बड़ी खबर

Raipur

  • डॉ. रमन सिंह भी कोरोना की चपेट में

    19-Sep-2020

     रायपुर : राजनांदगांव के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी है।

    इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि कोरोना के शुरुआती लक्षण नज़र आने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. रमन सिंह ने विगत दिनों संपर्क में आये लोगों से आव्हान किया है और कहा है कि वे आइसोलेशन में रहें एवं अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं। बता दें कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह भी कोरोना से संक्रमित थी , जो की अब ठीक हो गयी है।

Leave Comments

Top