दुर्ग : जिले के मातरोडीह गांव में एक किसान के आत्महत्या कर लेने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। किसान दुर्गेश निषाद ने मृत्यु पूर्व लिखा एक पत्र छोड़ा है जिसमें उसने चौकाने वाले खुलाशे किये है। किसान ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि नकली कीटनाशक के इस्तेमाल से 6 एकड़ की फसल खराब हो गई। मैंने तीन बार दवा खेतों में डाली,फिर भी फसल खराब हो गई, जिसकी वजह से मैं खुदखुशी कर रहा हूँ। खेत में दवा छिड़काव के बावजूद कीटों ने उसके पूरे फसल को बर्बाद कर दिया और उसे कर्ज में डूबो दिया।
Adv