राजनांदगांव : जिला राजनादगांव के डोंगरगढ़, डोंगरगाव और राजनांदगाव ब्लाक के अंतर्गत 13 ग्राम के 102 किसानों ने रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा एक मल्टि-लोकेशन ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजन किया गया।
जिसमे डॉक्टर गुंजन झा कृषि विज्ञान केंद्र- सूरगी और रिलायंस फाउंडेशन से देवेन्द्र पटेल(प्रोग्राम डॉयरेक्टर) नीरज कुशवाहा (विषय विशेषज्ञ) व मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) कान्फ्रेस में शामिल हुए।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर व ऑफिस में रह कर, किसानी संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।
किसानों ने अभी के समय सब्जी मे नर्सरी प्रबंधन, खाद का सही मात्रा, व प्याज की खेती में खरपतवार नियंत्रण में चर्चा हुई।
डॉक्टर गुंजन झा ने नर्सरी बनाने की सही विधि, संतुलित खाद व खरपतवार नियंत्रण के बारे में चर्चा की और नीरज कुशवाहा ने नर्सरी मे प्राइमरी हर्डलिंग की प्रक्रिया के बारे में बताया साथ ही अनावश्यक रूप से खाद व कीटनाशक का प्रयोग न करे इसकी सलाह दी।
डॉक्टर गुंजन झा ने किसानों को बैगन मे लगने वाली इल्ली के लिए थिओडिकार्ब 75% wp 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बना कर स्प्रे करने की सलाह दी।
साथ ही किसान को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
Adv