डोंगरगांव। अंचल में मानसून के रूठने से बारिश भी रुक गयी है धान का फसल बिना पानी के सूखने लगा है, किसानों की चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। वही डोंगरगांव ब्लॉक एवं छुरिया ब्लॉक के किसानों ने कल अनुविभागीय अधिकारी मोंगरा बैराज एवं पुलिस थाना डोंगरगांव पहुँच कर पानी के लिए ज्ञापन सौंपा था। ग्राम मोहड़ , सोमाझिटिया, तुमड़ीलेवा, चिरचारी, और ख़ुर्शीटिकुल के किसानों ने मोंगरा बैराज से पानी छोडऩे के लिए संबंधित अधिकारियों से बात भी किया था एवं अनुविभागीय अधिकारी एवं मोंगरा बैराज के अधिकारियों के नाम पानी छोडऩे ज्ञापन सौंपने के साथ 24 घंटे का समय भी दिया था और कहा था कि अगर 24 घंटे में पानी नही पहुँची तो चक्काजाम किया जाएगा। चूंकि इन गॉंवों के किसान मोंगरा बैराज के पानी पर निर्भर रहते हैं ऐसे में जब बारिश नही हो रही है तो ये किसान अब अधिकारियो के दरवाजे खटखटाने पहुँच रहे हैं ताकि इनकी फसल को नुकसान न हो। बारिश के न होने से किसानों के फसल बर्बाद होने लगे हैं। आज हजारों की संख्या में किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन को चेतावनी दी। आनन फानन में परियोजना के ई खान, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच कर किसानों को आश्ववाशन दिया कि शाम तक पानी आपके खेतो तक पहुँच जाएगा। इस आश्ववाशन के साथ किसानों को चक्काजाम खतम करने का आग्रह अधिकारियों ने कीया।
Adv