बड़ी खबर

Raipur

  • सांप्रदायिक भावना को भड़काने के मामले में फेसबुक के अधिकारियों पर रायपुर में एफआईआर

    18-Aug-2020
    रायपुर : फेसबुक पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने और दो समुदायों के बीच अपने लेखों के माध्यम से कड़वाहट पैदा करने के आरोप में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की भारत में नीति निर्देशक अंखी दास के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर सोमवार की देर रात पत्रकार आवेश तिवारी की शिकायत पर दर्ज की गई। इस एफआईआर में शिकायतकर्ता ने फेसबुक अधिकारी और दो अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, मानहानी और लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए द्वेशपूर्ण लेख प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
    गौरतलब है कि पिछले16 अगस्त को अमरीकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल में प्रकाशित एक लेख पर कमेंट करते हुए आवेश तिवारी ने लिखा था कि- ‘’अंखी दास लोकसभा चुनाव से पूर्व फेसबुक के राजनैतिक हित के लिए तमाम तरह के हेट स्‍पीच से जुड़ी पोस्‍ट को न हटाने के लिए अपने अधीनस्‍थों पर दबाव डाल रही थीं। उनका कहना था कि इससे केंद्र सरकार से राजनैतिक सम्‍बंध खराब हो सकते हैं।‘’ इस पोष्ट को लेकर 16 अगस्‍त की रात आंखी दास ने दिल्‍ली के साइबर सेल में पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें आवेश तिवारी का भी नाम शामिल है। इस शिकायत के बाद तिवारी को लगातार फेसबुक पर धमकियां मिल रही हैं। तिवारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि तीनों नामजद ने मिलकर फेसबुक के माध्‍यम से हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच धार्मिक द्वेष फैलाने वाले लेख प्रकाशित प्रसारित किए और दोनों समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा व द्वेष पैदा करने वाले पोस्‍ट डाले, उन्‍हें धमकाया, उनकी मानहानि की और अपमानजनक लेख डाले। इसके साथ ही तिवारी को व्यक्तिगत रूप से आग लगा कर जान से मार देने की धमकी दी गई। इस शिकायत पर सोमवार की देर रात एफआइआर संख्‍या 0157/2020 में अंंखी दास सहित राम साहू और विवेक सिन्‍हा के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295ए, 505(1)(सी), 506, 500 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें राम साहू मुंगेली और विवेक सिन्हा इंदौर के रहने वाले बताए गए हैं।

Leave Comments

Top