लग्जरी कार के साथ करोडों के लेनदेन का खुलासा
आरोपियों के कब्जे से 2 कार, 6 मोबाइल, लैपटॉप, पासबुक, एटीएम, क्रेडिट कार्ड और करोड़ों के लेखा-जोखा का हिसाब जब्त किया
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टे के चार बड़े आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज नेपाली, सोहन मेश्राम, आनंद यादव, आयन अली और राजवीर सिंह शामिल है। नीरज नेपाली सट्टा किंग दीपक नेपाली का छोटा भाई है। सभी वैशाली नगर निवासी है। पुलिस दीपक की भी तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि दुर्ग पुलिस जल्द ही दीपक को भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 कार, 6 मोबाइल, लैपटॉप, पासबुक, एटीएम, क्रेडिट कार्ड और करोड़ों के लेखा-जोखा का हिसाब जब्त किया है। पकड़े गए सभी के तार दुबई में बैठे फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, 9 जुलाई रविवार की रात दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि ब्रेजा और महेंद्रा कार में बैठकर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिला रहे है। इस सूचना को गभीरता से लेते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने क्राइम डीएसपी राजीव शर्मा और सायबर सेल इंस्पेक्टर संतोष मिश्रा को आरोपियों को पकडऩे के निर्देश दिए। सायबर और क्राइम की टीम ने घेराबंदी कर भिलाई कैम्प-1 के 18 नंबर रोड से सभी को पकड़ा गया।
जांच में पता चला है कि नीरज नेपाली अपने भाई दीपक नेपाली की आईडी से ही ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। जानकारी ये भी मिली है कि आरोपियों का सीधा कनेक्शन दुबई से है। दीपक नेपाली अपने दोनों छोटे भाई नीरज नेपाली और लोकेश नेपाली को सारा काम सौंपा है। लोकेश के बारे में पता चला है कि कुछ समय पहले ही वो दुबई से भारत लौटा है। फिलहाल पुलिस लोकेश और दीपक की तलाशकर रही है। छोटे भाई के पकड़े जाने से पुलिस को आशंका है कि जल्द ही अब ये दोनों भी सलाखों के पीछे होंगे।
बता दें, सट्टा से जुड़े मुख्य सरगना सौरभ और रवि उप्पल के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। आरोपियों का लोकेशन मिलते ही दोनों को पुलिस गिरफ्तार करेगी। दोनों के बारे में कहा जाता है कि दोनों जूस और टायर की दुकान चलाते थे। इसके बाद ऑनलाइन सट्टा महादेव एप से जुड़े और अब करोडों के मालिक है। इन सभी के तार नेपाली भाइयों से भी है।
Adv