मोहला-मानपुर। 2 अगस्त से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनारीक्षण कार्य प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर स्थानीय दशहरा मैदान से होकर धोबेदण्ड होकर महाविद्यालय तक साईंकिल रैली निकालकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षा विभाग के अमला के द्वारा पैदल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन में साईकिल चला कर लोगों को मतदातासूची संक्षिप्त परीक्षण कार्य में अपनी भागीदारी देने और मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनने प्रेरित किया। नागरिकों, अधिकारी कर्मचारियों, स्कूली छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरुकता का संदेश देने साइकिल रैली निकाला। कलेक्टर जयवर्धन ने साईकिल रैली को दशहरा मैदान से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश की फुहारों से भी मतदाता जागरूकता संदेश रैली का उत्साह कम नहीं हुआ। छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन ने महाविद्यालय में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची संक्षिप्त पुनारीक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने से छूटे हुए नागरीकगण मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने साथ ही अपने आस पास के नागरिकों का भी नाम अवश्य जुड़वाये। साथ ही निर्वाचन कार्य में अपनी सहभागिता देने आगे आयें। कलेक्टर ने स्कूली छात्र छात्राओं से कहा कि वे अपने आसपास और अपने परिवार जनों, अन्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में अपना योगदान देवेें।
Adv