बड़ी खबर

Raipur

  • रायपुर में विदेशी युवती ने किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद लगाई फांसी

    20-Jul-2023

    किर्गिजस्तान से भारत आई थी टैटू आर्टिस्ट बनने

    रायपुर। राजधानी के अशोका रतन सोसाइटी में विदेशी युवती ने खुदकुशी कर ली। विदेशी युवती का नाम नीना बेदींनिस्को 25 वर्ष एक टैटू आर्टिस्ट थी और किर्गिस्तान की रहने वाली थी। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। नीना अपने बॉयफ्रेंड इमरान फारूकी के साथ लिव इन में अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, नीना किर्गिस्तान में टैटू का काम करती थी। कुछ समय पहले नीना की जान पहचान रायपुर के देवेंद्र नगर निवासी इमरान फारूकी से सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान जब प्यार में बदली तो नीना किर्गिस्तान से रायपुर मार्च में आ गई। इसके बाद 1 जुलाई से वो अशोका रतन सोसाइटी में अपने बॉयफेंड के साथ लिव इन में रह रही थी। जानकारी मिली है कि युवती को लेकर इमरान के घर पर विवाद चल रहा था। इसके बाद से ही दोनों लिव इन पर रह रहा था।
    बताया जा रहा है कि आज तडक़े इमरान फरूकी को वीडियो कॉल कर कुछ बाते की और फिर माफी मांगते हुए सुसाइड कर लिया। पंडरी पुलिस घटना स्थल से युवती का मोबाइल, पास्पोर्ट सहित कुछ अन्य सामान बारामद किया गया है। फिलहाल, इमरान से भी पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

     

Leave Comments

Top