राजनांदगांव। कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए फन फेयर का आयोजन किया गया जिसमें बीसीए, बीकॉम, व बीबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कुल 8 अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाये थे जिसमें पानीपुरी, भेल, पास्ता, स्वीटकॉर्न, मैगी, व अन्य गेम स्टॉल शामिल थे। प्रबंधन विभाग अध्यक्ष सुश्री आभा प्रजापति ने कहा कि फन फेयर आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकास को विकसित करना है और व्यापारिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना पाण्डेय ने इस आयोजन की सराहना करते कहा कि यह एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। इस तरह के विभिन्न गतिविधियों को संचालित कर हम विद्यार्थियों में संगठन, नेतृत्व, और टीम वर्क जैसे कौशल को विकसित करते हैं। इस मेले के अवलोकन के लिए उपस्थित महाविद्यालय के संचालक डॉ. मनीष जैन और संजय अग्रवाल जी ने भी इस मेले में प्रत्येक स्टॉल में जाकर के उनके द्वारा व्यय किए गए राशि के बारे में पूछने लगे और फिर विभिन्न खाद्य सामग्रियों का सेवन कर आनंद लिया। इस मेले में शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के साथ साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
Adv