भिलाई : इस्पात नगरी भिलाई के वैशाली नगर इलाके में एक युवती ने खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार और रविवार की रात की है। उसके खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चला है। जान देने से पहले युवती ने अपने मोबाइल से सभी डेटा को डिलीट कर दिया था। युवती कंपनी सेकेट्री (CS) की स्टूडेंट थी। उसका नाम रिया त्रिपाठी था। उसके पिता संजय त्रिपाठी बीएसपी के कर्मचारी है। बताया गया कि रात को सभी लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए थे। युवती भी सोने चली गई। दोपहर बाद उसके कमरे के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर गए तो देखा रिया जमीन पर पड़ी मिली। उसके सिर से खून बह रहा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरूआती जांच में पाया कि युवती ने पहले दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की मगर जमीन पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। मोबाइल का डेटा रीकवर करने की कोशिश की जा रही है ताकि इस खुदकुशी के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
Adv