बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • सरकारें सिर्फ इस कोठी का धान उस कोठी में डालकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही : शिवसेना

    12-Dec-2020
     नगरनार स्टील प्लांट में हक दिलाने  शिवसेना का 3 दिवसीय  चारामा बस्तर द्वार से जगदलपुर  तक  रैली - आमसभा - हल्ला बोल   
                  राजनांदगांव : शिवसेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्ताव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिवसेना ने केंद्र सरकार द्वारा इस कुत्सित प्रयास को विफल करने के लिए निजीकरण के विरोध में  बस्तरवासियों एवं अपने छत्तीसगढिय़ों नौजवानों  में 60 प्रतिशत बस्तरवासियों के लिए 20 प्रतिशत छत्तीसगढिय़ों के वास्ते और 20प्रतिशत टेकनिशयन अन्य के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 14 दिसंबर को चारामा बस्तर  मचांदूर  द्वार से कांकेर केशकाल होते हुए फरसगांव कोंडागांव से 16 दिसंबर को जगदलपुर एक आमसभा में परिवर्तित होकर विरोध दर्ज करा रही हैं ।
    बस्तर की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों में नगरनार में स्टील प्लांट की आधारशिला सन 2001  में रखी गई। स्पष्ट है कि जब किसी भी जगह प्लांट बनता है तो वहाँ की जमीन ली जाती है लेकिन उसमें स्थानीय लोगों के हितों का ध्यान रखा जाना है , फिर अचानक नीजिकरण विनेशीकरण की बात आ गयी । पिछले पांच दशकों से बस्तर में उत्खनन का कार्य कर रही है, यह बस्तर का इकलौता उधोग है जो, एक उम्मीद थी अगर का स्टील प्लांट बनेगा तो बस्तर का विकास होगा और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा होगी। 2001 से यह प्लांट प्रक्रियाधीन था और आज पूर्णत: की ओर है। 
               श्रीवास्तव ने कहा कि शिवसेना के आंकड़ों के अनुसार देश में बेरोजगारी कितनी भयंकर है --दो हाथ से काम करने वालों की संख्या 64 करोड़ से ज्यादा है लेकिन इसमें से सम्मानजनक  काम मात्र  5 करोड़ से कम लोगों को ही मिल पाया है जिसमें बैंकों में बीमा कंपनियों में सेना में वायुसेना नौसेना में थलसेना जलसेना - केन्द्र एवं राज्य सरकारों के पब्लिक सेक्टर  में ही अभी तक स्थायी व्यवस्था हो पाई है। 
               बाकी के लोगों की कोई व्यवस्था नहीं है  किसी को साल में 2 महीने और किसी को 3 महीने ही काम मिलता है, सरकार कोई सम्मानजनक काम नहीं दे पाई है।
    किसानों का हाल इतना बुरा है मात्र 40 प्रतिशत खेतों को ही पानी मिल पाता है  60 प्रतिशत  खेती आज भी भगवान या प्रकृत्ति भरोसे ही है इसलिये लोग अपना पेट भरने के लिए बड़े-शहरो में पलायन करते हैऔर शहरो में झुग्गीवासियों की आबादी 65प्रतिशत  बढ़कर हो गई है , आज तक सरकारें सिर्फ  इस कोठी का धान उस कोठी में डालकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।
            शिवसेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव ग्रामीण जिला प्रमुख दिनेश ताम्रकार नारायण झा कबीर धाम जिला प्रमुख प्रकाश वर्मा, शोभाशंकर त्रिपाठी, कौशलेन्द्र सिंह, भानुप्रताप वर्मा, चंद्रेश बघेल, ज्ञानचंद लोढ़ा सहित सभी शिवसेना पदाधिकारीयों ने कहा कि आइये ऐसी व्यवस्था को बदलने के लिए शिवसेना का साथ दीजिए - हमारी पार्टी अनुरूप सदस्य बनिये और नगरनार स्टील प्लांट में ठेकेदारी प्रथा का पूरजोर विरोध कर बस्तरवासियों को हक मिलें-अपना मार्गदर्शन देकर शिवसेना के संघर्ष में शामिल होकर एक सच्चे बस्तरवासी - छत्तीसगढिय़ां होने का अपना दुबारा गर्व हासिल करें ।

Leave Comments

Top