बड़ी खबर

Bilaspur

  • राज्यपाल रमेन डेका मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल

    10-Apr-2025

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका हाल ही में लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य महासभा ने व्यापार क्षेत्र के साथ-साथ समाज सेवा में भी सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "महासभा का सेवाभाव अनुकरणीय है।  हमें इस पर विचार करना चाहिए कि हमने समाज के लिए क्या किया, न कि इस पर कि समाज ने हमें क्या दिया।" अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में सहभागिता की अपील की और टीबी मरीजों के पोषण आहार में सहयोग के लिए भी लोगों से अनुरोध किया। सम्मेलन की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य और नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Comments

Top