बड़ी खबर

Raipur

  • हर्ष गौतम सीएसपीडीसीएल के एमडी बने

    17-Aug-2020

     रायपुर : ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी के रूप में अब तक ईडी रहे हर्ष गौतम की नियुक्ति कर दी है। लंबे समय बाद CSPDCL में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के व्यक्ति की बतौर एमडी नियुक्ति हो रही है। इसके पहले कई सालों तक इस महत्वपूर्ण पद पर प्रशासनिक पृष्ठभूमि के अफसरों की नियुक्ति की जाती रही है, जिस पर इंजीनियर्स ने कई बार आपत्तियां भी व्यक्त की थी कि तकनीकी पद होने के कारण इस पर सिविल सेवा के अफसरों की बजाय इलेक्ट्रीसिटी इंजीनियरिंग की विशेषज्ञता रखने वाले व्यक्ति की नियुक्ति की जाए। इंजीनियर्स और बिजली कर्मचारियों की मंशा के अनुरूप लंबे समय बाद हुई ऐसी नियुक्ति से इंजीनियरों के अलावा कर्मचारी वर्ग भी खुश है।

     

     

Leave Comments

Top